फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट इंडिया का संदेश देने के लिए साइकिल रैली निकाली, विधायक ने दिखाई हरी झंडी

मेरा युवा भारत की ओर से रविवार को राव तुलाराम स्टेडियम में 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधायक लक्ष्मण सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया और युवाओं को नियमित व्यायाम, साइकिलिंग तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। विधायक ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। नियमित व्यायाम और साइकिल चलाना बेहतर स्वास्थ्य की कुंजी हैं। साइकिलिंग से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलती है। युवाओं को अपनी दिनचर्या में खेल और शारीरिक गतिविधियों को शामिल करना चाहिए। उन्होंने फिट इंडिया अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण और मेरा युवा भारत के संयुक्त तत्वावधान में देशभर में संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ लोगों को फिटनेस और साइकिलिंग के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के समापन पर विधायक ने युवाओं और विद्यार्थियों को नशामुक्त युवा, नशामुक्त समाज और स्वच्छ रेवाड़ी के निर्माण की शपथ दिलाई। इसके बाद रैली राव तुलाराम स्टेडियम से शुरू होकर कर्नल राम सिंह चौक से होते हुए वापस स्टेडियम पहुंची। इसमें युवाओं और विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर कार्यकारी जिला खेल अधिकारी चरण सिंह, बीईओ मनोज यादव, एईओ भूपेंद्र यादव, मॉडल टाउन थाना प्रभारी मनोज सहित प्रदीप यादव, सतीश मस्तान, विनय राव, यतिन चारण, रवि और गोविंद सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें