पानीपत में मानसून की शुरुआती बारिश ने ही शहर में पानी निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन हुई मध्यम से तेज बारिश के कारण औद्योगिक नगरी पानीपत के मुख्य मार्ग और नेशनल हाईवे (जीटी रोड) तालाब में तब्दील हो गए। सबसे बुरे हालात जीटी रोड पर खादी आश्रम के सामने देखने को मिले। यहां घुटनों तक पानी भर जाने के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पानीपत-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे स्थित एलिवेटेड हाईवे की एक लेन तक पानी पहुंच गया। इस जलभराव के चलते हाईवे पर करीब एक किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया। इससे हजारों लोग घंटों फंसे रहे। मंगलवार को अचानक आसमान में काले बादल छाए और तेज बौछारें शुरू हो गईं। इसके बाद दोपहर ढाई बजे एक बार फिर बादल घिर आए। इसके साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ। इस बारिश ने जहां उमस भरी गर्मी से राहत दी, वहीं प्रशासनिक प्रबंधों को पूरी तरह जलमग्न कर दिया। बारिश जीटी रोड खादी आश्रम के सामने पानी जमा हो गया। इसके साथ जीटी रोड संजय चौक, जिला नागरिक अस्पताल के बाहर सर्विस लेन, असंध रोड किशोर गार्ड, पानीपत-हरिद्वार स्टेट हाईवे और पानीपत-जींद स्टेट हाईवे पर पानी जमा हो गया। दो दिन से