फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदल 70 हजार की धोखाधड़ी करने के मामले में दो शातिर गिरफ्तार, दोनों पर दर्ज हैं 17 एफआईआर

पानीपत। सिवाह गांव में एटीएम कार्ड बदलकर एक व्यक्ति के खाते से 70,500 रुपये निकालने के मामले में सेक्टर-29 थाना पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव चांदपुर, मजबजा निवासी प्रदीप और संजय के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों से से वारदात में इस्तेमाल बाइक और 60 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। दोनों चोरी, मारपीट व छीनाझपटी की 17 प्राथमिकी दर्ज हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर्षित गोयल ने सोमवार को जिला पुलिस मुख्यालय में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सिवाह गांव निवासी गब्बर सिंह ने थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। वह छह अक्तूबर को उनका बेटा नितिन गांव स्थित पीएनबी के एटीएम बूथ से पैसे निकालने गया था। एटीएम कार्ड उनकी पत्नी के नाम था। वहां दो युवकों ने उनको बातों में उलझा लिया और चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। उन्होंने दो बार एटीएम और दो बार पेट्रोल पंप से 70,500 रुपये निकाल लिए। थाना सेक्टर-29 पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पुलिस ने एटीएम के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। एएसपी हर्षित गोयल ने बताया कि आरोपी प्रदीप पर 10 और संजय पर सात प्राथमिकी पहले ही दर्ज हैं। आरोपी सहारनपुर और आसपास के इलाकों में भी एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस दोनों से गहनता से पूछताछ कर रही है। इनसे जिले में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी के अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें