मौसम बदलाव के साथ निजी और जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी की संख्या भी बढ़ने लगी है। जहां जिला नागरिक अस्पताल में पहले ओपीडी 1500 तक रहती थी। वहीं अब मौसमी बीमारियां बढ़ने से और निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत इलाज बंद होने से ओपीडी दो हजार तक पहुंचने लगी है। सोमवार को ओपीडी लगभग दो हजार रही। इसमें वायरल बुखार, उल्टी-दस्त के मरीज सबसे ज्यादा रहे।