रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों का घंटों तक इंतजार कर परेशान रहे। ट्रेनों का देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को 13 ट्रेनें देरी से पहुंची। अपनी ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री आरती और सुखदेव ने बताया कि हम पिछले एक घंटे से अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। उमस भरी गर्मी में घंटों तक ट्रेनों का इंतजार करना आसान नहीं हैं। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए क्योंकि हर किसी को समय से अपने गंतव्य पर पहुंचना होता है। यात्री घंटों तक रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर परेशान हो जाते हैं क्योंकि उनका कीमती समय ट्रेनों के इंतजार में खराब हो रहा है।