फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में समागम में तीसरे दिन रविवार को उमड़े श्रद्धालु, तीन दिन में आठ लाख के आने का अनुमान

भोडवाल माजरी स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर आयोजित 79वें वार्षिक संत निरंकारी संत समागम में देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। समागम के तीसरे दिन रविवार को जमावड़ा बढ़ गया। तीन दिन में करीब आठ लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। मिशन के सचिव अशोक सुखीजा ने बताया कि इस बार समागम में पिछले वर्षों के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक है। इसको देखते हुए ठहरने और खाने-पीने के अभूतपूर्व प्रबंध किए गए हैं। रविवार को दोपहर एक बजे से रात साढ़े आठ बजे तक मुख्य पंडाल में भव्य सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज अपने अमृत वचनों से श्रद्धालुओं को निहाल करेंगी। इसी तरह सोमवार को दोपहर दो से रात आठ बजे तक सत्संग और रात्रि में सतगुरु माता के प्रवचन होंगे। विशाल भंडारे और सेवा भाव से सराबोर इस आयोजन में शामिल होने के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न जिलों से श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें