बरवाला अनाज मंडी में जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया गया। इसमें जिले के किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर किसान मेले में लगाई गई स्टॉलों का निरीक्षण किया। और किसानों को सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के मिलने वाले लाभ व खाद बीज से संबंधित विषयों पर जानकारी हासिल की। इस दौरान किसान प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें किसानों से सरकार की योजनाओं के लाभ व कृषि संबंधित सवाल जवाब किए गए। सही जवाब देने वाले किसानों को कृषि विभाग की और से पुरस्कृत भी किया गया। वहीं इस अवसर पर कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा ने कि अपने संबोधन में किसानों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं इस कार्यक्रम में मार्केट कमेटी के देशराज पोसवाल व सरपंच ओम सिंह, भाजपा मंडल बरवाला प्रधान धर्मेंद्र संधू सहित बरवाला खंड के कई गांवों के सरपंच भी दिखाई नहीं दिये ऐसे में कहीं ना कहीं उनमें कृषि विभाग द्वारा सूचना न देने को लेकर नाराजगी भी देखने को मिली।