फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल में 10वीं और 12वीं में शानदार प्रदर्शन करने पर बच्चों संग माता-पिता हुए सम्मानित

श्याम जी. Updated Wed, 21 May 2025 06:58 PM IST

पलवल शहर स्थित संत दर्शन पब्लिक स्कूल में 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस उपलक्ष्य में स्कूल प्रबंधन द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें ना केवल होनहार विद्यार्थियों को बल्कि उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित हुए 10वीं के परिणाम में संत दर्शन पब्लिक स्कूल की छात्रा हिमांशी ने 96.6% अंक (विज्ञान संकाय) प्राप्त करके स्कूल में टॉप किया है। वहीं, कॉमर्स संकाय में सचिन ने 96.2% प्राप्त किए। कला संकाय में अनशुल ने 93.2% अंक प्राप्त किए। विज्ञान संकाय में शिवानी ने 90.4%, हेमलता ने 86.8%, रिया ने 85.4%, रेनू ने 85.2% तथा सपना ने 81.4% अंक प्राप्त किए। कॉमर्स संकाय में मुस्कान ने 89.8%, विक्रम ने 84.6% सन्नी ने 84.4% और अक्षित ने 81-2% अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त कला संकाय में अंजली ने 91.4%, जितेन्द्र ने 84.4% तथा क्रिस ने 84.2% अंक प्राप्त किए। कुछ दिनों पहले घोषित 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। अंत में समारोह के दौरान स्कूल के चेयरमैन राजेंद्र सिंह राणा और कपिल देव ने टॉप करने वाले छात्रों को ट्रॉफी, मेडल और प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें