मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को जिला पलवल की राजीव कॉलोनी में अवैध रूप से संचालित हो रहे गर्भपात गिरोह पर छापा मारकर तीन लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई कि अलावलपुर रोड स्थित चौहान हॉस्पिटल में 20 हजार रुपये लेकर अवैध गर्भपात कराया जा रहा है। सूचना के बाद सिविल सर्जन के निर्देश पर एक संयुक्त टीम गठित की गई, जिसमें डिप्टी सर्जन, इंस्पेक्टर भगत सिंह, राजेंद्र सिंह, औषधि नियंत्रक प्रदीप दहिया, डॉ. प्रवीण और पुलिस बल शामिल था। टीम ने एक नकली महिला ग्राहक बनाकर अस्पताल में भेजी।