अभी हाल ही में गुरुग्राम और फरीदाबाद में कोरोना के पांच नए मामलों आए हैं, इसके बावजूद जिले का स्वास्थ्य विभाग नए वैरिएंट की जांच के लिए पूरी तरह अभी न तो तैयार है और न ही कोई अलर्ट मोड पर। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को घर पर आइसोलेट होने की सलाह दी है। लेकिन इन बढ़ते मामलों के बीच, हरियाणा के पलवल जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हालत बेहद चिंताजनक है।