फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवलछ खेल महाकुंभ के ट्रायल में बालिकाओं ने दिखाया दमखम, 30 खेलों में होगा मुकाबला

पलवल जिले में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2026-27 के लिए बालिका वर्ग के जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए गए। मंगलवार को विभिन्न खेलों में बालिकाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा व दमखम का प्रदर्शन किया। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने चयन के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास किया। इससे पहले सोमवार को बालक वर्ग के चयन के लिए जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए गए थे। जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह ने बताया कि खेल महाकुंभ के सीनियर वर्ग में लड़के और लड़कियों के लिए कुल 30 खेलों और इवेंट्स में प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी हैं। इसी के तहत जिला स्तर पर खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। खेल महाकुंभ जैसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और उनमें खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है। अब चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए आगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें