फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों के साथ रील बनाई तो होगी कार्रवाई, लाइसेंस भी होगा रद्द

Digvijay Singh Updated Wed, 26 Aug 2026 10:40 PM IST

पलवल जिले के थाना मुंडकटी में आयोजित शिकायत निवारण शिविर में एसपी नीतीश अग्रवाल ने अपराध नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने लंबित मामलों के जल्द निपटारे, अपराधियों की निगरानी और आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा। वहीं सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाकर हवाबाजी करने वालों को चेतावनी दी कि पुलिस लगातार सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग कर रही है। ऐसे मामलों में केस दर्ज करने के साथ हथियार लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें