फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: सीवर ओवरफ्लो के कारण दुकानदारों और राहगीरों को हो रही परेशानी

शाहिल शर्मा Updated Tue, 24 Jun 2025 07:52 PM IST

स्थानीय मोहल्ला चांदुवाड़ा में सीवर मैनहोल ओवरफ्लो होने के कारण आमजन को परेशान होना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बहादुर सिंह तालाब से पुल बाजार और आजाद चौक बाजार जाने के लिए यह मुख्य मार्ग में से एक है। इस मार्ग पर लोगों का आवागमन बना रहता है। लेकिन लंबे समय से सीवरेज लाइन में लीकेज और बारिश के दिनों में मैनहोल ओवरफ्लो होने से गंदा पानी जमा रहता है। जिसका सीधा असर व्यापार पर पड़ रहा है। दुकानदारों ने बताया कि सीवरेज लाइन को ठीक करने व स्थायी समाधान के लिए संबंधित विभाग को कई बार अवगत करवा चुके हैं। लेकिन समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए, जिस कारण समस्या जस की तस बनी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें