नारनौल। रेड क्रॉस सोसाइटी नारनौल और सहगल फाउंडेशन के सहयोग से ग्राम खेडकी में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 126 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें दवाइयां दी गईं। ग्रामीणों को चिकित्सकीय परामर्श, उपचार और निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य विभाग बैरावास से डॉक्टर कृष्ण कुमार और जयपुर हार्ट अस्पताल, नारनौल से डॉक्टर रोहित ने जांच की। डॉक्टर राजेश कुमार और भारती ने भी अपनी सेवाएं दीं। रेड क्रॉस की टीबी कोऑर्डिनेटर शोभा शर्मा ने टीबी के विषय में जानकारी दी। उन्होंने 2030 तक भारत को टीबी मुक्त करने की शपथ भी दिलाई। शिविर के सफल आयोजन में सहगल फाउंडेशन के रामदिया, सोनम यादव और अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।