फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: प्रभात फेरी के दौरान मोहल्ला परस में गूंजे राधा रानी के जयकारे

शाहिल शर्मा Updated Sun, 01 Jun 2025 03:24 PM IST

धार्मिक संस्था राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन द्वारा रविवार सुबह मोहल्ला परस से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रभात फेरी के मुख्य यजमान अमरनाथ सोनी को परिवार सहित ठाकुरजी का पूजन करवाया गया। इसके बाद सभी को चंदन तिलक लगाकर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। सुबह की पावन बेला में एकत्रित हुए सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष व बच्चे ढोल-नगाड़ों की थाप पर राधा नाम का स्मरण करते वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। प्रभात फेरी यजमान के निवास मोहल्ला परस से शुरू होकर पुल बाजार, मानक चौक, संघीवाडा, मिश्रवाड़ा व पुस्तक गली से परिक्रमा करते हुए वापस यजमान के निवास स्थान पर सम्पन्न हुई। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर ठाकुरजी की आरती की। प्रभात फेरी के दौरान राधा रानी के जयकारों से शहर की गलियां भी वृंदावन की तरह लग रही थी। अंत में सनातन धर्म के जयकारों के साथ सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें