फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में बाघोत में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

रविवार को उपमंडल के गांव बाघोत के बागेश्वर धाम में श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन भागवत कथा में भगवान की बाल लीलाओं के प्रसंगों का वर्णन किया। कथा व्यास आचार्य राकेश कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं के साथ भागवत पूजन के साथ की। कथावाचक आचार्य राकेश कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हर मनुष्य को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। जब अत्याचारी कंस के पापों का बोझ बढ़ गया, तब भगवान श्रीकृष्ण को अवतरित होना पड़ा। राकेश कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जब-जब धरती पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान अवतरित होते हैं। कथा के दौरान जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। कथावाचक ने श्रीकृष्ण जन्म उत्सव पर नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भजन प्रस्तुत किया, इस पर श्रद्धालुओं ने खूब नृत्य किया। राकेश कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए और वह गोकुल धाम पहुंचे। कथा व्यास ने श्री कृष्ण से संस्कार की सीख लेने की बात कही। इस दौरान कृष्ण शास्त्री नावां, मास्टर पुरुषोत्तम, राजकुमार, मनोज, विकाश अत्री, मनीष, प्रिंस, दीपांशु, विकाश, सचिन, प्रेरणा, मधुबाला, सरोज, रजनी, सुनीता, देवकी, राजबाला सहित अन्य मौजूद रहे। कैप्शन: श्रद्धालुओं को कथा सुनाते हुए आचार्य। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें