नारनौल के अटेली कस्बे में रेलवे अंडरपास के नजदीक प्रस्तावित शराब ठेके को लेकर कस्बा वासियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर शराब ठेका खोलना गलत है क्योंकि यह रास्ता स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए मुख्य मार्ग है। एडवोकेट सुमित कुमार, प्रमोद कुमार, गुरदेव सिंह, सुनील कुमार, वीरेंद्र सिंह और पिंकी ने बताया कि इस ठेके के खुलने से छात्राओं और आमजन को असुविधा होगी तथा क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।