धनतेरस के पर्व को लेकर शनिवार शहर के बाजारों में लोगों भारी भीड़ रही। धनतेरस को लेकर विशेष तौर पर आभूषण व बर्तनों की खूब बिक्री हुई। इसके अलावा शहर में दुपहिया व चौपहिया वाहनों के शोरूम पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। शहर में रेडीमेड, कपड़े, इलेक्ट्रोनिक सामान सहित सभी दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई। शहर के बाजार में सभी दुकानों पर करीब 50 करोड़ से ऊपर का व्यापार धनतेरस के दिन हुआ। धनतेरस पर बाजार में आज हुए व्यापार से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए।