फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: कृष्णावती नदी पुनर्जीवन कार्य जारी, पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय यादव ने किया निरीक्षण

नारनौल। जिले में कृष्णावती नदी के पुनर्जीवन और भूजल रिचार्ज का कार्य जारी है। गत मंगलवार को पूर्व सिंचाई मंत्री अभय यादव ने गोमला गांव के पास खुदाई का निरीक्षण किया। उन्होंने खुदाई की गई मिट्टी को नदी किनारे ढेर करने पर चिंता जताई। डॉ. यादव ने कहा कि बरसात में यह मिट्टी वापस नदी में आ जाएगी। उन्होंने विभाग से मिट्टी को दूर हटाने और ड्रेसिंग करने को कहा। विभाग ने फसल कटने के बाद समाधान का आश्वासन दिया। यादव ने ग्रामीणों से भी मिट्टी हटाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने मानपुरा में नदी में पांच फुट से अधिक गहरे नहरी पानी को भी देखा। डॉ. अभय यादव के कार्यकाल में कृष्णावती नदी में जल रिचार्ज की 55 करोड़ रुपये की योजना मंजूर हुई थी, जिसमें नारनौल ब्रांच, भालखी और महासर से पानी डालने की तीन योजनाएं शामिल थीं। ये योजनाएं अब पूरी हो चुकी हैं। हरियाणा में कच्चा नाला और राजस्थान में पाइपलाइन डाली गई है। वर्तमान में राता कलां से मानपुर तक खुदाई का कार्य चल रहा है, जिसके पूरा होने पर महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और राजस्थान के जलस्तर में सुधार होगा। दोहान नदी का रिचार्ज ढांचा भी पहले ही तैयार है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें