फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, 1.5 एकड़ भूमि पर तोड़फोड़

नारनौल। जिला नगर योजनाकार की टीम ने सोमवार को नारनौल के शहरी क्षेत्र में एक अवैध कॉलोनी और बाजार पर बड़ी कार्रवाई की। रेवाड़ी रोड बस स्टैंड के सामने राजस्व संपदा नारनौल में लगभग 1.5 एकड़ भूमि पर विकसित किए जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई में कच्चे रोड नेटवर्क और निशानदेही को हटाया गया। यह पूरी कार्रवाई जिला नगर योजनाकार नारनौल के नेतृत्व में स्टाफ सदस्यों द्वारा की गई। जिला नगर योजनाकार दिनेश सिंह ने आम जनता से अपील की है। उन्होंने कहा कि नियंत्रित या शहरी क्षेत्र में बिना विभागीय अनुमति के कोई निर्माण न करें। कृषि भूमि को रिहायशी या वाणिज्यिक उपयोग में बदलने से पहले महानिदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग, हरियाणा, चंडीगढ़ से लाइसेंस अनुमति लेना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर चूककर्ताओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अवैध कॉलोनियों में प्लॉट प्रॉपर्टी डीलर्स के बहकावे में आकर न खरीदने का आग्रह किया। साथ ही, अवैध निर्माण न करने की भी अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें