फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़:जांट-पाली में पांच एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी धवस्त

महेंद्रगढ़। जिला नगर योजनाकार टीम की ओर से सोमवार को गांव जाट और पाली के नियंत्रित क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियों और निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई की गई। टीम ने लगभग पांच एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की। इस दौरान कच्चा रोड नेटवर्क, 10 डीपीसी और दो अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। बता दें यह कार्रवाई जिला नगर योजनाकार नारनौल की अगुवाई में की गई। इसमें एचवीपीएन सिविल नारनौल के उप-मंडल अधिकारी पवन कुमार भी शामिल रहे। टीम बुलडोजर व पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। यहां पर अवैध रूप से किए गए निर्माण पर कार्रवाई की। हालांकि मौके पर विरोध आदि देखने को नहीं मिला। पाली राजस्व संपदा में दादरी रोड के साथ लगती लगभग तीन एकड़ भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इसी तरह जाट राजस्व संपदा में भी लगभग दो एकड़ भूमि पर अवैध निर्माण हो रहा था। जिला नगर योजनाकार दिनेश सिंह ने लोगों से अपील की है कि नियंत्रित या शहरी क्षेत्र में बिना विभागीय अनुमति के कोई निर्माण न करें। कृषि भूमि को रिहायशी या वाणिज्यिक उपयोग के लिए बदलने से पहले अनुमति लेनी होगी। यह अनुमति महानिदेशक नगर व ग्राम आयोजना विभाग चंडीगढ़ से लाइसेंस के रूप में प्राप्त करनी होगी। -------------- - डीलर्स के बहकावे में न आएं लोग दिनेश सिंह ने कहा कि प्रॉपर्टी डीलर्स के बहकावे में आकर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। साथ ही कोई भी अवैध निर्माण न करें। प्लॉट खरीदने या निर्माण करने से पहले जिला नगर योजनाकार कार्यालय नारनौल से वैधता और अनुमति के बारे में जानकारी ली जा सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें