फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में मैं के बोलू बालाजी थाने सब बाता का बेरा स भजन पर झूमे श्रद्धालु

नवीन दलाल Updated Wed, 04 Jun 2025 11:29 AM IST

श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल एवं श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ द्वारा मंगलवार रात महेंद्रगढ़ रोड स्थित हुडा सेक्टर एक में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने की। सर्वप्रथम पंडित अजय शर्मा ने यजमान मुरारीलाल शर्मा, डॉ. संजय शर्मा व अजय शर्मा को परिवार सहित पूजन करवा बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई गई। इसके बाद हनुमान चालीसा व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया, जिसमें पंडित महेश शर्मा, दीपक शर्मा, अजय शर्मा, विजय जैन व दिनेश बारी आदि ने सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का अपने मधुर स्वर से गायन किया। पाठ समापन के बाद भजनों का दौर शुरू हुआ, जिसमें गायक मास्टर धर्मसिंह ने मेरी सुनता क्यू ना बालाजी मेरा संकट काटो ना, अजय शर्मा ने मैं के बोलू बालाजी थाने सब बाता का बेरा स पिछले साल घणे तारे अबके नंबर मेरा है सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। वहीं, आचार्य क्रांति निर्मल ने धमाल सुनकार सभी को सभी को झूमने पर विवश कर दिया। इसके बाद यजमान परिवार को भगवान राम का चित्र भेंट कर मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से राजकुमारी, बनवारी लाल एडवोकेट, कृष्ण शर्मा एडवोकेट, हृदय प्रकाश गुप्ता, डॉ. मनोज यादव, बंसीलाल, दिनेश शर्मा, दलजीत शास्त्री, विपिन शर्मा, हिरेन, महेन्द्र शर्मा, हितेंद्र बोहरा, कुलभूषण शर्मा, पवन यादव, राकेश शर्मा, भीमसेन, ओशीन शुक्ला, साक्षी, कृष्णा आर्य, डॉ. शिवकुमार, कविंद्र सचदेवा व ललित सैनी आदि सहित काफी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें