फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: हरियाणवी डांसर सपना शर्मा के पति ने मांगी पुलिस सुरक्षा, वीडियो किया जारी

शाहिल शर्मा Updated Sun, 20 Jul 2025 05:24 PM IST

हरियाणवी डांसर सपना शर्मा के आरोपों के बाद अब उसके पति कमल ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में सपना शर्मा पर महिला थाने में मारपीट करने का आरोप लगाया है। वीडियो में कमल शर्मा ने कहा कि 13 जुलाई को महिला थाने से उनके पास फोन आया कि जो भी सामान शादी में दिया गया था वह लेकर आ जाएं। जब वे 17 जुलाई को सामान लेकर पहुंचे तो उनके ससुराल पक्ष के लोग भी थाने में आए थे। वीडियो में आरोप लगाया कि इस दौरान सपना ने थाने के अंदर ही उसके भाई व उसके साथ मारपीट की। इस बीच पुलिस ने बीच-बचाव किया। इसके बाद कमल शर्मा के भाई ने पुलिस थाने में शिकायत दी। कमल शर्मा ने पुलिस से मांग की है कि जब भी वह नारनौल तारिख भुगतने आए तो उन्हें पुलिस की सुरक्षा दी जाए, उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ ही उनकी तरफ से दी गई पुलिस शिकायत पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें