फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: अग्रवाल वैश्य समाज महिला विंग द्वारा धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव

शाहिल शर्मा Updated Sun, 20 Jul 2025 06:13 PM IST

अग्रवाल वैश्य समाज नारनौल की महिला विंग द्वारा पारंपरिक त्योहार हरियाली तीज के उपलक्ष्य में एक रंगारंग और भव्य ‘हरियाली तीज महोत्सव’ का आयोजन अग्रवाल सभा नई मंडी नारनौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. मेघा मित्तल एवं अध्यक्ष प्रमुख समाज सेविका एवं भाजपा महिला विंग की शहरी अध्यक्ष सपना गुप्ता, रोटरी क्लब बैलाज की कोषाध्यक्ष एवं समाज सेविका डॉ. रजनी गर्ग तथा पूर्व प्रधान रोटरी क्लब बैलाज व समाज सेविका सारिका गर्ग विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथिगण द्वारा महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर व दीप प्रचलित करके किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें