नारनौल। शहर के वार्ड नंबर-19 के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुपरवाइजर अनुज यादव ने रिबन काटकर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम का कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान फल, सब्जियां व संतुलित पौष्टिक आहार लेने के लाभ समझाए। साथ ही विशेष प्रीतिभोज के तहत गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार भी परोसे गए। सुपरवाइजर अनुज यादव ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को जागरूक करने के लिए पोषण माह के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।