फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालिक ने पुलिस को दी शिकायत, ज्वलनशील पदार्थ से किया गया है मेरे घर में विस्फोट

शाहिल शर्मा Updated Mon, 05 May 2025 03:00 PM IST

छाजियावास गांव में रविवार को हुए धमाके की जांच में नया मोड़ आ गया है। अब इस मामले में पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। धमाके में गंभीर रूप से घायल युवक सोमबीर का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार जारी है। घटना को लेकर मकान मालिक और रिटायर्ड सीआरपीएफ अधिकारी बहादुर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वह साल 2022 से अपने परिवार सहित दिल्ली के साधनगर में रह रहे हैं, और गांव छाजियावास स्थित उनका मकान अक्सर बंद रहता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें