नारनौल। बस स्टैंड परिसर में विद्यार्थियों के फ्री बस पास बनाने वाले कार्यालय के ठीक सामने पेयजल लाइन दो-तीन दिनों से लीक हो गई है। जिसके चलते कार्यालय के बाहर पानी व्यर्थ में बह रहा है। साथ ही पानी भरने के कारण यहां कीचड़ जमा हो गया और आवाजाही में भी परेशानी हो रही है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे पानी के कैंपर की सप्लाई करने वाली पिकअप गाड़ी भी इस कीचड़ में फंस गई। चालक-परिचालक ने करीब आधे घंटे के प्रयास के बाद गाड़ी को बाहर निकाला। जबकि अधिकारियों का कहना है कि एक-दो दिन में इस लीकेज की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार परिसर में जो बोर करवाया गया है, उस लाइन से खारा पानी आता है। इसलिए इस पानी की सप्लाई शौचालयों की टंकी को भरने, साफ-सफाई व बसों की धुलाई आदि में इस्तेमाल किया जाता है।