फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: समाधान शिविर में उपायुक्त ने सुनीं 62 शिकायतें

मयूर शर्मा Updated Thu, 20 Aug 2026 03:51 PM IST

नारनौल। हरियाणा सरकार के निर्देश पर लगाए जा रहे समाधान शिविरों के तहत वीरवार को उपायुक्त अनुपमा अंजली ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। इस शिविर में कुल 62 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके उचित समाधान के लिए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही तुरंत समाधान करना है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर की एटीआर समय पर जमा करें। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार समीक्षा बैठकें भी ली जा रही हैं ताकि जवाबदेही तय की जा सके। उन्होंने कहा कि समाधान पोर्टल पर आने वाली सभी शिकायतों की प्रगति की समीक्षा खुद मुख्यमंत्री कर रहे हैं। ऐसे में इस पूरी व्यवस्था में लगातार पारदर्शिता बनी हुई है। उपायुक्त ने कहा कि यह समाधान शिविर आम लोगों के लिए अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे उच्चाधिकारियों के सामने रखने का एक बेहतरीन और सुलभ मंच साबित हो रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें