नारनौल में बुधवार को भी घना कोहरा छाया रहा, हालांकि मंगलवार की तुलना में आज 8:00 बजे बाद मौसम साफ होना शुरू हो गया। जिसकी वजह से वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। बुधवार को 5 डिग्री सेल्सियस के पास तापमान दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने 22 जनवरी को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 23-25 जनवरी के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश और तेज गति की हवाओं के साथ गरज चमक के साथ उत्तरी जिलों में छिट-पुट ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना भी बताई है। उसके बाद भी लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम में बदलाव और हल्की से मध्यम बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना बन रही है।