फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: पहली मासिक बैठक में कॉलर पकड़ आपस में उलझे पार्षद

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 20 Jan 2026 05:44 PM IST

शहर स्थित नगर पालिका कार्यालय में मंगलवार को साल की पहली मासिक हाउस बैठक काफी हंगामेदार रही। बैठक एजेंडों तक सही चली, लेकिन प्रस्ताव की बात आते ही कुछ पार्षद आपस में एक-दूसरे की कॉलर खींचने लगे। वहीं, प्रधान रमेश सैनी और उप प्रधान मंजू कौशिक ने पार्षदों के बढ़ते हंगामे को शांत करवाने की कोशिश, लेकिन जब किसी ने बात नहीं मानी तो खामोश होकर देखते रहे। बता दें कि नगर पालिका की ओर से 8 एजेंडे रखे गए। इनमें से 5 एजेंडे शांतिपूर्वक पास हुए। निर्धारित समय से 46 मिनट देरी से बैठक की शुरुआत हुई। बैठक में 17 में से 15 पार्षद व प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसमें पहला एजेंडा शहर के सामुदायिक केंद्र का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम रखना और दूसरा अटल बिहारी की मूर्ति स्थापित करना रहा। दोनों एजेंड़ों को सदन में पास किया गया। इसके बाद तीसरा एजेंडा माजरा चुंगी को रेजांगला चौक बनाने का निर्णय भी सफल रहा। चौथा एजेंडा शहर के किसी चौक को महाराजा अजमीड चौक बनाने का प्रस्ताव भी सफल रहा। पांचवां एजेंडा शहर की बड़ी पार्किंग में शुल्क तय करने का मुद्दा भी विचार-विर्मश कर पास हुआ। इसमें बाइक के लिए 10 रुपये और कार के लिए 20 रुपये शुल्क तय हुआ। वहीं, दुकानदारों के लिए मासिक पास बनाने का निर्णय लिया जिसमें बाइक का 150 और कार का 300 रुपये में पास बनाया जाएगा। इसके बाद छठा मुद्दा दीपावली पर्व व गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस पर हुए खर्च का रहा। दीपावली पर्व और स्वतंत्रता व गणतंत्र दिवस पर शहर के चौक चौराहों पर सजावट के खर्च का बिल पास करने पर सहमति जताई। ऐतिहासिक दिवस पर हुए 2.50 लाख रुपये खर्च के बिल पास करने का बहिष्कार किया और आगे से इसका खर्च प्रशासनिक ब्लॉक की ओर से उठाने का खर्च दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें