फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में 11 बजे नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री, अब दोपहर एक बजे तक आने की संभावना

रेवाड़ी रोड स्थित सैनी सभा के पास आज सुबह 11 बजे प्रस्तावित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अभी तक नारनौल नहीं पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री को यहां महाराजा शूरसैनी की प्रतिमा का अनावरण करना है। अब उनके दोपहर करीब एक बजे तक नारनौल पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और सैनी सभा की ओर से तैयारियां पूरी हैं। बुधवार को नगर परिषद की टीमों ने रेवाड़ी रोड समेत शहर के प्रमुख मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया था। सड़कों से कूड़ा उठाने के साथ डिवाइडरों की सफाई और पौधों को पानी देने का काम किया गया था। रेवाड़ी रोड पर सैनी सभा से डीआरडीए कार्यालय तक सड़क को भी व्यवस्थित किया गया है। अतिक्रमण हटाने और सड़क चौड़ी करने के लिए टाइलें लगाने का काम किया गया। आयोजन स्थल के आसपास सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं भी पूरी कर ली गई हैं। सैनी सभा की ओर से मुख्य मार्गों पर स्वागत द्वार लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें