फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के उन्हाणी सड़क दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, चार युवओं की हो गई थी दर्दनाक मौत

नवीन दलाल Updated Wed, 04 Jun 2025 11:30 AM IST

महेंद्रगढ़-कनीना स्टेट हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। एक साथ चार युवकों की ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था। यह हादसा रविवार देर रात 1:42 मिनट पर हुआ। हादसे के दौरान वरना कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्राले में जा टकराई थी। हादसे में चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी और कार के परखच्चे उड़ गए थे। मृतक युवक महेंद्रगढ़ के गांव निम्भेड़ा में एक पारिवारिक कार्यक्रम कुआं पूजन समारोह में शामिल होकर गुरुग्राम लौट रहे थे। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट देखा जा सकता है कि सड़क पर ट्रैफिक बेहद कम था और कार तेज़ रफ्तार में ट्राले की ओर बढ़ रही थी। कुछ ही सेकंड में जोरदार टक्कर होती है और कार बुरी तरह चकनाचूर हो जाती है। कार की हालत इतनी खराब हो गई थी कि शवों को बाहर निकालने में लगभग पांच घंटे लग गए। खिड़कियों को कटर की सहायता से काटा गया और दो क्रेन की मदद से गाड़ी को ट्राले से निकाला गया। गुरुग्राम के गांव सिकोपुर निवासी सचिन पुत्र मनोज कुमार, गौरव पुत्र दयाराम, कंवरपाल उर्फ मोनू पुत्र उदयभान गांव फखरपुर, थाना बिलासपुर, गुरुग्राम और अंकित पुत्र रकम सिंह गांव बीराखेड़ी, सहारनपुर उत्तर प्रदेश की मौत हो गई थी। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें