फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में डीआईसी के इंस्पेक्टर को 60 हजार की रिश्वत लेने के मामले एसीबी ने किया काबू

नवीन दलाल Updated Thu, 24 Jul 2025 09:32 AM IST

नारनौल डीआईसी कार्यालय के इंस्पेक्टर को रिश्वत लेने के मामले में बुधवार देर शाम विजिलेंस की टीम ने काबू कर पूछताछ शुरू कर दी है। इसको लेकर विजिलेंस टीम की देर शाम तक कार्रवाई चलती रही। इंस्पेक्टर रिश्वत लेते एक स्टिंग ऑपरेशन में फंस गया था। हालांकि इसको लेकर आरोपी ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई थी, जो रद्द हो चुकी है। भांखरी निवासी सन्नी ने बताया कि उसे पता चला कि पीएनईजीपी के तहत स्वरोजगार के लिए सरकार द्वारा लोन दिया जाता है। इसमें 35 प्रतिशत की सब्सिडी मिलती है, जिसके लिए ऑनलाइन फार्म जमा होता है। पीड़ित ने 17 अक्तूबर 2023 को ऑनलाइन फार्म पीएनईजीपी के पोर्टल पर आवेदन कर दिया। जिसके बाद उसके मोबाइल पर एक मैसेज मिला। मैसेज मिलने के बाद वह डीआईसी निजामपुर रोड नारनौल पहुंचा, जहां पर उसकी मुलाकात इंस्पेक्टर राकेश से हुई। वर्तमान में आरोपी उपनिदेशक के पद तैनात है। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने कहा इसके लिए 60 हजार रुपये लगेंगे, जो नकद देने होंगे। इसके बाद पीड़ित ने 60 हजार रुपये दे दिए। लेकिन उसने रुपये देते की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। यह रिकार्डिंग पीड़ित ने एसीबी को दी। जिसके बाद गुरुग्राम विजिलेंस ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी थी। इसी मामले में बुधवार को आरोपी को काबू कर पूछताछ की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें