फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनीना में दंगल, अनिल पहलवान ने जीता 31 हजार रुपये इनाम

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 23 Jul 2025 10:20 PM IST

उप मंडल के गांव बाघोत में शिवरात्रि के मेले पर बुधवार शाम को हुए कुश्ती दंगल में पांच राज्यों से करीब 700 पहलवान पहुंचे। दंगल का शुभारंभ प्राचीन शिव मंदिर के महंत रोशन पुरी महाराज ने किया। दंगल में हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब सहित अन्य प्रदेशों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। 20 रुपये से 35 हजार रुपये तक के कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। कुश्ती का आयोजन मेला कमेटी व ग्राम पंचायत सरपंच राजेंद्र पहलवान, रणधीर पहलवान की देखरेख में हुआ। महंत रोशन पुरी महाराज ने कहा कि हर आम व्यक्ति को अपने व्यस्त समय में से थोड़ा बहुत समय खेलों में भी लगना चाहिए। एक खिलाड़ी गांव स्तर पर खेलकर राष्ट्रीय स्तर तक की ऊंचाइयों को छू सकता है। कुश्ती दंगल पुरानी परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। विलुप्त हो रही इस कला को आज जीवित करने की जरूरत है। कुश्ती एक कला है। इससे शारीरिक, मानसिक, सामाजिक व आर्थिक विकास होता है और क्षेत्र के नवयुवक पहलवानों के सीखने के लिए एक पुरस्कार भी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें