फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुरुक्षेत्र में अंतर-कॉलेज महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में आरकेएसडी कॉलेज कैथल प्रथम

भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 20 Nov 2024 09:43 PM IST

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतर-कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका समापन बुधवार को हुआ। इसमें विभिन्न महाविद्यालयों के करीब 120 खिलाड़ियों ने अपने पंच का दम दिखाया। विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न कॉलेजों से आए खिलाड़ियों ने कौशल का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खेल निदेशक डॉ. डीएस राणा ने बताया कि अंतर-कॉलेज महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में आरकेएसडी महाविद्यालय कैथल ने पहला स्थान हासिल किया, जिसमें खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण पदक, छह रजत और तीन कांस्य पदक प्राप्त किए। वहीं बीआर जनता महाविद्यालय कौल दूसरे स्थान पर रहा, जिसकी खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण पदक, और एक कांस्य पदक हासिल किया तो वहीं एसए जैन महाविद्यालय अंबाला ने एक स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक हासिल कर तीसरे स्थान पर और राजकीय महाविद्यालय पंचकूला एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक प्राप्त कर चौथे स्थान पर रहा। अंतरराष्ट्रीय कोच राजेश राजौंद ने बताया कि अंतर-कॉलेज पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बीआर जनता महाविद्यालय कौल ने पहला स्थान हासिल किया, जिसके खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण और दाे रजत पदक प्राप्त किए। आरकेएसडी महाविद्यालय कैथल के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहा और एसडी अंबाला महाविद्यालय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जिसके खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक प्राप्त किए। जबकि आर्य पीजी महाविद्यालय पानीपत ने एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक हासिल कर चौथे स्थान पर रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें