फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: अंतिम चरण में पहुंची राज्य स्तरीय योग महाकुंभ की तैयारियां, बदलता मौसम बढ़ा रहा बेचैनी

शाहिल शर्मा Updated Thu, 19 Jun 2025 09:45 PM IST

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को मनाए जाने वाले योग महाकुंभ की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। प्रशासनिक तौर पर हर विभाग, पतंजलि योग पीठ व हरियाणा योग आयोग की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वहीं, दिन भर बैठकों का दौर भी चलता रहा। इनमें तैयारियों की समीक्षा की जाती रही तो खामी रहने पर तत्काल दुरूस्त भी करवाई गई। आयुष विभाग के महानिदेशक संजीव वर्मा, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा व उपायुक्त नेहा सिंह से लेकर सांसद नवीन जिंदल ने आयोजन स्थल ब्रह्मसरोवर व मेला ग्राउंड का निरीक्षण किया तो संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। उधर इन तैयारियों के साथ मौसम में हो रहे बदलाव से अधिकारियों की बेचैनी भी बढ़ रही है। वीरवार को हल्के बादल छाए रहे तो शुक्रवार को भी मौसम में ऐसे ही बदलाव रहने की संभावना जताई जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें