फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी होटल में देर रात पुलिस टीम की छापामारी, जुआ खेलते सात आरोपी गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र। नशीले पदार्थों व अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गत देर रात को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक निजी होटल में छापामारी कर सात आरोपियों को काबू किया है। जुआ खेल रहे इन आरोपियों से 45 हजार की नकदी बरामद की गई है। सेल के इंचार्ज सतविंदर सिंह को गुप्त सूचना के आधार पर जानकारी मिली कि एक निजी होटल में अवैध कार्य हो रहा है। सूचना पर डीएसपी हेडक्वार्टर सुरेश कुमार के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने पिहोवा रोड पर स्थित निजी होटल में छापेमारी की। पुलिस ने जब होटल के रजिस्टर की जांच की, तो उसमें किसी भी व्यक्ति की एंट्री दर्ज नहीं मिली। इसके बाद होटल के कमरों की तलाशी ली गई, जहां कथित तौर पर होटल के मालिक के द्वारा अवैध रूप से जुआ खिलाया जा रहा था, जिसमें सात युवकों सहित पुलिस ने मालिक को भी काबू किया। पुलिस ने मौके से 45 हजार 210 रुपये की नकदी, 7 मोबाइल फोन और 6 बाइक व स्कूटी को अपने कब्जे में लिया। पुलिस द्बारा गिरफ्तार किए गए युवक आसपास के क्षेत्र के रहने वाले हैं। कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में नहीं था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें