कुरुक्षेत्र। करीब एक माह तक चली हड़ताल के दौरान हटाए गए सफाई कर्मचारी वापस न लिए जाने के चलते विवाद बढ़ गया है। कर्मचारियों ने केवल जिला नगर आयुक्त के कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया है बल्कि जमकर और रोष भी जाता रहे हैं। कर्मचारियों ने ऐलान किया है कि आज देर शाम तक भी उन्हें वापस ड्यूटी पर नहीं लिया गया तो कल से अन्य कर्मचारी भी उनके साथ हड़ताल में उतर आएंगे। जिले भर में सफाई कार्य ठप कर दिया जाएगा। नगर पालिका कर्मचारी संघ के थानेसर इकाई प्रधान सुनील कुमार ने कहा कि अधिकारी सिर्फ भरोसा ही दे रहे हैं जबकि कर्मचारी पिछले 3 दिन से चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं। अधिकारी व ठेकेदार मिलकर कर्मचारियों को फिर से हड़ताल पर जाने को मजबूत कर रहे हैं उनके आंदोलन को सर्व कर्मचारी संघ, जन संघर्ष मंच भी समर्थन दे रहा है और अन्य संगठन भी तैयारी कर चुके हैं।