फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुरुक्षेत्र में लोटे में नमक डलवाकर नशा न करने और न बेचने की दिलाई शपथ

भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 20 Oct 2024 09:26 PM IST

हमें न नशा करना है और न ही नशे का कोई पदार्थ बेचना है। यह भरोसा लेने के लिए न केवल लोटे में नमक डलवाया बल्कि शपथ भी दिलाई गई। मौका था राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से आयोजित नशे के विरुद्ध एक दिवसीय कार्यक्रम का, जिसमें प्रयास फाउंडेशन, वात्सल्य वाटिका व शिशु कल्याण समिति की भी अहम भागीदारी की तो वहीं यह कार्यक्रम चर्चा का विषय भी बन गया। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा और प्रयास फाउंडेशन के पदाधिकारी कर्म चंद साइकिल से लोगों को जागरूक करते हुए वात्सल्य वाटिका पहुंचे, जहां वात्सल्य वाटिका के संचालक स्वामी हरी ओम दास परिव्राजक की अध्यक्षता में उपस्थित लोगों के साथ नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम किया, जिसमें ब्यूरो अधिकारी डॉ. वर्मा ने विस्तारपूर्वक नशे के दुष्परिणामों पर चर्चा करते हुए कहा कि नशे को समाप्त करने के लिए सबको एक साथ मिलकर कार्य करना होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें