फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में 2 घंटे से रुक रुक कर हो रही बारिश खेतों में धान कटाई थमी, अनाज मंडियों में भी खरीद कार्य हुआ ठप मंडियों में भीग रहा धान, खेतों में भी नुकसान की आशंका

कुरुक्षेत्र। जिला भर में आज सोमवार को करीब 2 घंटे से और रुक-रुक कर बारिश हो रही है जिससे खेतों से लेकर अनाज मंडियों तक कामकाज ठप हो गया है। अनाज मंडी में धान की खरीद थम गई है तो वही खेतों में धान की कटाई का कार्य भी रुक गया। जिले भर के अनाज मंडियों में करीब 20 लाख क्विंटल धान की आवक अभी तक हो चुकी है इसकी सरकारी तौर पर खरीद की इंतजार की जा रही है। हालांकि अनाज मंडी में फसल को बचाने के लिए तिरपाल के प्रबंध किए हुए हैं और फसल को बचाने के प्रयास भी किए गए हैं लेकिन तेज बारिश होने पर बड़े नुकसान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं किसानों का कहना है कि तेज बारिश हुई तो खेतों में भी पकी हुई फसल में बड़ा नुकसान होगा। उधर प्राइवेट तौर पर की जा रही धान की खरीद भी रुक गई है। पहले ही धान की फसल में नामी तय मानक से अधिक मानी जा रही थी अब बारिश होने के बाद यह नमी और भी बढ़ गई है जिसके चलते किसानों को ध्यान की फसल बेचना आसान नहीं होगा। बॉक्स थानेसर अनाज मंडी में ही 2440 हजार क्विंटल धान खरीद के इंतजार में जिला की सबसे प्रमुख थानेसर अनाज मंडी में ही 2 लाख 40 हजार क्विंटल पीआर धान की आवक हो चुकी है। अभी तक 3:30 हजार गेट पास काटे जा चुके हैं। उधर मार्केट कमेटी सचिव सुरेश सैनी का कहना है कि बारिश से बचाव के लिए अनाज मंडी में पूरे प्रबंध है लेकिन खरीद तभी होगी जब सरकार के आदेश आएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें