फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: यूजीसी बिल के विरोध में धर्मनगरी पहुंची पदयात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

सुधीर शर्मा Updated Wed, 19 Aug 2026 09:01 PM IST

कुरुक्षेत्र। यूजीसी बिल के विरोध में निकाली जा रही पदयात्रा बुधवार शाम को धर्मनगरी पहुंची, जहां जगह-जगह स्वागत किया गया। पानीपत से शुरू हुई इस यात्रा ने पिपली गीता द्वार से धर्मनगरी में प्रवेश किया जहां समाजसेवी अशोक शर्मा पहलवान, अश्वनी जिंदल, राजेश बंसल, मुनीष मित्तल, शैंकी बंसल, कुलवंत गर्ग सहित सैंकड़ों लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। महिपाल मकराणा के नेतृत्व में निकाली जा रही पदयात्रा पिपली से अग्रसेन चौक पहुंची, जहां पर वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान विशाल सिंगला व अन्य लोगों ने स्वागत किया, जिसके बाद यात्रा आरओबी लैग से होते हुए रेलवे रोड पहुंची, जहां भगवान परशुराम चौक पर रोहित शर्मा, अश्वनी शर्मा, बालकिश्न, राकेश सूरी सहित अन्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद यात्रा ब्रह्मसरोवर पर पहुंची। इस दौरान महिपाल मकराना, अशोक शर्मा पहलवान ने कहा कि जब से सरकार यह बिल लेकर आई है तभी से ही स्वर्ण समाज में रोष फैला हुआ है। स्वर्ण समाज को अन्य समाज से पूरी तरह अलग मान लिया गया, जिसके चलते यह अदालत में भी ले जाया गया। अदालत ने इस पर स्टे लगाया तो अभी भी विचाराधीन है। इसके बावजूद सरकार अभी भी इस कानून को लाने में अडिग है लेकिन इसका विरोध लगातार जारी रहेगा। इसी के चलते ही यह पदयात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार आने वाले चुनावों को लेकर इस नए कानून को लाने जा रही है। इसके विरोध में पैदल पदयात्रा पानीपत टोल प्लाजा से शुरू हुई थी। इस यात्रा का तीसरा चरण चला हुआ है। सुबह यह पैदल यात्रा शाहाबाद, साहा, सहजादपुर होते हुए चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें