15 सितंबर से धान की खरीद शुरू किए जाने सहित दर्जनों मांगों को लेकर आज किसान संगठन कुरुक्षेत्र के पीपली अनाज मंडी में एकजुट हुए हैं। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसान सेक्टर तीन में मुख्यमंत्री आवास को घेरेंगे जिन्हें रोकने के लिए पुलिस ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। ऐसे में टकराव की आशंका भी बनी हुई है।