कुरुक्षेत्र। वोट चोरी मामले को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क उठे और सड़कों पर उतर आए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन के समीप स्थित अग्रसेन धर्मशाला में इकट्ठा होकर गांधी पार्क तक रोष मार्च निकाला तो वही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी जलाया। इस रोग प्रदर्शन में कांग्रेस नेता भारत भूषण बात्रा, शाहाबाद विधायक रामकरण काला, पिहोवा विधायक मनदीप सिंह सहित जिला भर के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं जमकर रोष जताया तो वही नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त निष्पक्ष में होकर भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं और यह देश के लोकतंत्र के लिए खतरा है। आज पूरे देश में इस बात को लेकर गहरा रोष बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा को फायदा निभाने के लिए लाखों वोट गायब कर दिए गए और वोट चोरी के जरिए ही भाजपा सत्ता में आई लेकिन अब पूरा देश भाजपा की असलियत समझ चुका है।