धर्मनगरी में आज भक्ति-शक्ति यात्रा मां ज्वाला देवी की अखंड ज्योत लेकर कुरुक्षेत्र पहुंची ! 30 अप्रैल को ज्वाला जी (हिमाचल प्रदेश) से आरंभ हुई भक्ति-शक्ति यात्रा भारत के सात राज्यों से होकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली,उत्तरप्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश से गुजरती हुई पशुपतिनाथ मंदिर के घुरेल( मध्य प्रदेश) के गुरु गोरखनाथ प्रकट दिवस के दिन 12 मई को सम्पन्न होगी ! आज धर्मानगरी कुरुक्षेत्र पहुंची इस भव्य भक्ति-शक्ति यात्रा का स्वागत विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व शहर की कई धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की ओर से कई धर्मशाला में किया गया ! पंजाब से प्रवेश कर धर्मनगरी पहुंची इस यात्रा का स्वागत सर्वप्रथम यादव धर्मशाला तत्पश्चात वाल्मीकि धर्मशाला ,कश्यप धर्मशाला, सैनी समाज धर्मशाला में स्वागत किया गया तत्पश्चात यह भक्ति - शक्ति यात्रा भद्रकाली मंदिर से होकर अपने गंतव्य स्थान को निकल गई!विश्व हिन्दू परिषद की ओर से सन्त समाज का स्वागत कश्यप धर्मशाला में हनुमान जी का चित्र देकर किया गया ! आज की इस भक्ति-शक्ति यात्रा में ज्वाला जोत भव्य स्वागत व सत्कार शहर की विभिन्न धर्मशाला में स्वागत किया गया। सभी समाज व बिरादरी के प्रमुख लोगों द्वारा स्वागत किया गया वहीं विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के सुरेश जोशी, अजय गुप्ता, राजेश अरोड़ा जिला प्रचार प्रमुख विश्व हिन्दू परिषद, भारत बंसल,सुल्तान नेत्रदानी, रोहतास सैनी, राजेंद्र सैनी,दर्शन गुलाटी, सतीश राणा,पवन धीमान,आलोक वाजपेयी,नितिन पांडेय,विक्रम व कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।