फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: घरौंडा क्षेत्र में गेहूं कटाई ने पकड़ी रफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Tue, 31 Mar 2026 05:14 PM IST

घरौंडा क्षेत्र में गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी है और अब कटाई का कार्य बड़े जोर-शोर से शुरू हो गया है। खेतों में इन दिनों किसान और मजदूर सुबह से शाम तक फसल काटने में जुटे नजर आ रहे हैं। अच्छे मौसम और फसल की बेहतर स्थिति को देखते हुए किसानों के चेहरे पर संतोष दिखाई दे रहा है। कई जगहों पर हार्वेस्टर मशीनों के साथ-साथ मजदूरों द्वारा भी कटाई की जा रही है जिससे कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो अगले कुछ दिनों में कटाई का कार्य और तेज हो जाएगा। इसके साथ ही जल्द ही अनाज मंडियों में गेहूं की आवक शुरू होने की संभावना है। मंडी से जुड़े अधिकारियों के अनुसार आवक शुरू होने से पहले तैयारियां पूरी की जा रही हैं ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें