करनाल में यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते कई गांव प्रभावित होने शुरू हो गए है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। करनाल के लालू पूरा,ढाकवाला इलाके में यमुना उफान पर है। जिसके चलते पहले ही बाढ़ जैसे हालातों से निपटने के लिए प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए तमाम इंतजाम करने में जुटे हुए है। इस मामले में जब ग्रामीणों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण जमीनी कटाव की समस्या हो रही है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन ने बाढ़ रोकथाम के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए, जिसके कारण यमुना नदी के किनारे बसे गांवों में कटाव हो रहा है और जमीनें पानी में समा रही हैं। ग्रामीणों का कहना कि प्रशासन द्वारा हर साल की तरह समय रहते काम पूरे नही किये जाते अधूरे कामों की वजह से बनाई गई ठोकरें पकनी में बह जाती है। यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से जमीन का कटाव हो रहा है, जिससे कई गांवों में खेतों और घरों को नुकसान पहुंचेगा।