फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में सुबह से मूसलाधार बारिश: बस स्टैंड और रेलवे रोड पर भरा पानी, आवाजाही में भारी परेशानी

करनाल | सोमवार सुबह से हो रही लगातार बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। मूसलाधार बारिश के चलते शहर के निचले इलाकों सहित प्रमुख सड़कों पर भारी जलभराव हो गया है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर के मुख्य बस स्टैंड और रेलवे रोड पर कई फीट तक पानी भर जाने से सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया है। पानी भरने के कारण दोपहिया वाहनों के इंजन बंद हो रहे हैं और राहगीरों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों व यात्रियों की बढ़ी मुसीबतें बस स्टैंड क्षेत्र में पानी भरने से बस पकड़ने आए यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, रेलवे रोड पर दुकानों के बाहर तक पानी पहुंच गया है, जिससे व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ है। कई वाहन पानी में फंसे नजर आए और लोग पैदल चलने को मजबूर दिखे। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का यह सिलसिला अभी जारी रह सकता है। वहीं, स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से जल्द से जल्द सड़कों से पानी की निकासी कराने और व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें