फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: खाटू श्याम बाबा के संकीर्तन का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Mon, 16 Jun 2025 10:22 PM IST

गोकर्ण गो सेवा संस्था की ओर से श्री खाटू श्याम बाबा के संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन में श्याम अग्रवाल के मार्ग दर्शन में गायक राम और श्याम ने बाला जी महाराज का भजन दुनिया चले ना श्रीराम के बीना, राम जी चले ना हनुमान के बिना भजन गाया। कलाकार राहुल कश्यप ने आ गया मैं बाबा दुनिया सारी छोड़ के, लेने आजा खाटू वाले रिंगस के मोड़ पे भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कलाकार कृष्ण प्रिया ने जय जय राधा रमण हरि बोल भजन गाया। कलाकार शंकर ने मेरा भोला है भंडारी करता नंदी की सवारी भजन गाकर भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। सोमवार शाम को पंडित विनोद शास्त्री ने सभी सदस्यों से विशेष पूजा और जोत प्रचंड करवा संकीर्तन का शुभारंभ करवाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें