फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: अमरनाथ यात्रियों की सेवा के लिए भेजी गई खाद्य सामग्री

शाहिल शर्मा Updated Mon, 16 Jun 2025 10:10 PM IST

ऊँ श्री शिव शक्ति वैष्णो युवा मंडल की ओर से अमरनाथ यात्रियों की सेवा के लिए बालटाल में लगाये जाने वाले भंडारे के लिए सामाग्री के ट्रक को श्री सेवा समिति आश्रम अर्जुन गेट से शलील गहलोत, मोहर सिंह राणा, टिंकू संधू व बिट्टू बंसल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंडल के प्रधान मुरलीधर शर्मा ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से यह सेवा कार्य संभव हो पाता है। मंडल के सभी सदस्य बालटाल में लगने वाले भंडारे में सेवा करने के लिए जाते हैं। सभी सदस्यों की डयुटियां लगा दी गई हैं। सनातन धर्म में कहा भी गया है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। अमरनाथ में पवित्र शिवलिंग के दर्शन करने जाने वाले लोगों के लिए भंडारे में सभी प्रकार का भोजन परोसा जाता है। श्रद्धालुओं के रहने की व्यवस्था भी की जाती है। शिव भक्तों को मेडिकल सुविधा देने का प्रयास भी ऊँ श्री शिव शक्ति वैष्णो युवा मंडल की ओर से किया जाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें