फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल में संजय पहलवान ने जीता एक लाख का इनामी दंगल, प्रदेश भर के नामी पहलवानों ने दिखाया दम

नवीन दलाल Updated Mon, 14 Apr 2025 12:39 PM IST

वैसाखी पर्व के अवसर पर करनाल के नेवल गांव में श्री सिंह सभा गुरुद्वारा कमेटी की ओर से भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आए नामी पहलवानों ने अपने जोर का प्रदर्शन किया। दंगल की मुख्य कुश्ती में मथुरा के संजय पहलवान ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अमृतसर के पहलवान बाज को हराकर 1 लाख रुपये का पुरस्कार जीता और मुकाबले के हीरो बने। वहीं पंजाब के मछीवाड़ा के सतनाम पहलवान ने सिरसा के अशोक को पराजित कर 71 हजार रुपये की इनामी राशि अपने नाम की। इसके अलावा, सोनीपत के विनोद को हराकर शेरे पंजाब बलवान पहलवान ने 51 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। जेई जसवंत सिंह द्वारा प्रयोजित 51 हजार रुपये की कुश्ती में मथुरा के शाम और यूपी के जावेद के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा, और दोनों को समान राशि प्रदान की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें